फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Day: Officers, employees, doctors and litterateurs honored

यूपी दिवस : अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक और साहित्यकार हुए सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
UP Day: Officers, employees, doctors and litterateurs honored
बरेली। प्रदेश के स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक और साहित्यकार सम्मानित किए गए। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने क्रांतिकारी खान बहादुर खान, बरेली कॉलेज के प्राध्यापक कुतुब शाह तथा वहां के छात्र जैमीग्रीन के बलिदान के ऐतिहासिक महत्व का मूल्यांकन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 1935 में स्थापित बरेली काॅलेज प्रदेश की विरासत है, इसे बचाने की आवश्यकता है। क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ व निरंकार देव सेवक की स्मृतियों को सहेजना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार, सीडीओ जगप्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप्र माटी कला बोर्ड की ओर से गौरव प्रजापति, लालता प्रसाद, बनवारी लाल, नोनी राम, उमा चरन, शेर सिंह को निशुल्क विद्युत चालित चाक दिए गए। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश कुमार यादव, सहायक संख्याधिकारी मयूरी अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अन्नू महाजन, कनिष्ठ सहायक ग्राम्य विकास विभाग अक्षय कुमार, राजस्व सहायक द्वितीय शबनम जबी, राजस्व निरीक्षक नवादा जोगियान प्रमोद कुमार सक्सेना, एएनएम सबीहा खातून, सीनियर लैब असिसटेंट दुर्गेश कुमार मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सलमा, बीसी सखी प्रियंका कुमारी, पंचायत सहायक सतेंद्र दिवाकर, चौकी प्रभारी नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह एवं अमर राठी।


क्रांतिकारियों का इतिहास लिखने के लिए साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी, जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए जयदीप सिंह बरार, पशुओं की सेवा के लिए धीरज पाठक, बच्चों को न्याय दिलाने के लिए मंगलसेन भगत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में योगदान के लिए कृष्ण स्वरूप सक्सेना, मनोचिकित्सा के क्षेत्र में जागरूकता अभियान के लिए शैलेश कुमार, लाभकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिशुपाल मौर्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए सीमा, सामाजिक कार्य के लिए मीना सोंधी, मिशन रोशनी के लिए राजीव कुमार पांडेय, जल संरक्षण के लिए राज नारायण, 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर आंशिका, 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सुरभि राय तथा सुषमा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed