{"_id":"5e54ecc78ebc3ef3bc6cecc2","slug":"up-danapur-rail-mandal-amarnath-and-malda-town-express-trains-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होली के बाद अमरनाथ और मालदा टाउन एक्सप्रेस इस रूट के लिए रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होली के बाद अमरनाथ और मालदा टाउन एक्सप्रेस इस रूट के लिए रहेंगी रद्द
Tue, 25 Feb 2020 03:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 25 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दानापुर रेल मंडल के किऊल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण रेलवे ने अप और डाउन दिशा की अकाल तख्त एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन रद्द किया है।
विज्ञापन
भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 19, 26 मार्च और 2 अप्रैल और मालदा टाउन आनंद विहार एक्सप्रेस 15 मार्च और 1 अप्रैल तक रद्द रहेगी। हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च, नंगल डैम-कोलकाता गुरमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 मार्च से और कोलकाता अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 18 मार्च से 1 अप्रैल तक आसनसोल-प्रधानकुंटा-गया-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होती हुई संचालित होंगी।
विज्ञापन
4 मार्च को अकालतख्त एक्सप्रेस (12317) दो घंटे देरी और मालदा टाउन आनंद विहार एक्सप्रेस (13429) 28 फरवरी को 40 मिनट देरी से जंक्शन पहुंचेगी।