फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Result two lakh seventy one thousand students appeared for the exam in Bareilly division

UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी... बरेली मंडल में 2.83 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

Fri, 25 Apr 2025 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

UP Board 10th 12th Result 2025 : यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराई थीं। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन
UP Board Result two lakh seventy one thousand students appeared for the exam in Bareilly division
UP Board Results - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। बरेली मंडल के चारों जिलों में इस बार 2.83 लाख से अधिक विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। मंडल के 421 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई थी। इन विद्यार्थियों का इंतजाम खत्म हो गया। 

विज्ञापन


बरेली में 125 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए इस बार बरेली जिले में 94468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 49380 और इंटरमीडिएट के 45088 विद्यार्थी हैं। हाई स्कूल में 27395 बालक, 21407 बालिकाएं और एक ट्रांसजेंडर पंजीकृत है। इंटर में 24222 बालक और 18236 बालिकाएं हैं। जिले के 125 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। अब सभी विद्यार्थियों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। 
विज्ञापन


बदायूं में 67 हजार विद्यार्थी थे पंजीकृत 
बदायूं जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 35834 और इंटर के 32013 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में कड़ी निगरानी के लिए परीक्षा कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत के 70 केंद्रों पर हुई परीक्षा
पीलीभीत जिले में 70 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई थीं। इसके लिए हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। 

शाहजहांपुर में 78 हजार से अधिक परीक्षार्थी
शाहजहांपुर में सीसीटीवी की निगरानी के बीच 126 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इसके लिए 78921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 41,110 और इंटरमीडिएट 37,811 परीक्षार्थी शामिल हैं। आज इन इंतजाम खत्म हो जाएगा। 

इतने केंद्रों पर हुआ था मूल्यांकन 
24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बरेली मंडल के बरेली में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, बदायूं में दो हाईस्कूल व दो इंटर समेत चार, शाहजहांपुर में दो हाईस्कूल व चार इंटर समेत छह और पीलीभीत में एक हाईस्कूल व एक इंटर समेत कुल दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

परीक्षाफल को छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से  देखा जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed