{"_id":"680b3f2d6c03148a6c045d73","slug":"up-board-result-2025-class-12th-inter-toppers-in-bareilly-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 12th Topper: यूपी टॉपर लिस्ट में बरेली की तुबा खान, डिंपल और रिया के नाम, यहां देखें मंडल के टॉप टेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 12th Topper: यूपी टॉपर लिस्ट में बरेली की तुबा खान, डिंपल और रिया के नाम, यहां देखें मंडल के टॉप टेन
Fri, 25 Apr 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:56 PM IST
सार
UP Board Class 12th Result : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट में छात्राओं ने बाजी मारी है। तीन छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन में और आठ छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। तुबा खान ने मंडल में टॉप किया है।
विज्ञापन
मंडल टॉपर तुबा, डिंपल और रिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने इंटर में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। जिले के भमोरा स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा तुबा खान ने 96 प्रतिशत अंक पाकर बरेली मंडल में टॉप किया है। प्रदेश में इनका पांचवां स्थान रहा है। तुबा को 500 में से 480 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसी कॉलेज की दो और छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। छात्रा डिंपल मौर्य ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 500 में से 479 नंबर मिले हैं। इसी कॉलेज की रिया सोमवंशी ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। इनके 500 में से 476 नंबर आए हैं। बेटियों की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परिणाम पर बड़ा अपडेट, कल 12:30 बजे इस वेबसाइट पर आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन
जिले के 125 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए बरेली जिले में 94468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 49380 और इंटरमीडिएट के 45088 विद्यार्थी हैं। हाई स्कूल में 27395 बालक, 21407 बालिकाएं और एक ट्रांसजेंडर छात्र भी पंजीकृत है। इंटर में 24222 बालक और 18236 बालिकाएं हैं। जिले के 125 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। शुक्रवार को रिजल्ट जारी होते ही परीक्षाथियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
Trending Videos
इंटर में बरेली के टॉपर
टॉपर अंक प्रतिशत
तुबा खान 480/500 96.00
डिंपल मौर्य 479/500 95.80
रिया सोमवंशी 476/500 95.20
अनन्या मौर्य 472/500 94.40
निम्मी पुन 462/500 92.40
सादिया खान 462/500 92.40
खुशबू 459/500 91.80
अंजली 458/500 91.60
अनुराग सिंह 457/500 91.40
इशु शाक्य 451/500 90.20
महक 449/500 89.80
अलशिफा 449/500 89.80
विवेक कुमार 449/500 89.80
टॉपर अंक प्रतिशत
तुबा खान 480/500 96.00
डिंपल मौर्य 479/500 95.80
रिया सोमवंशी 476/500 95.20
अनन्या मौर्य 472/500 94.40
निम्मी पुन 462/500 92.40
सादिया खान 462/500 92.40
खुशबू 459/500 91.80
अंजली 458/500 91.60
अनुराग सिंह 457/500 91.40
इशु शाक्य 451/500 90.20
महक 449/500 89.80
अलशिफा 449/500 89.80
विवेक कुमार 449/500 89.80
बरेली में हाईस्कूल के टॉपर
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17