फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board improvement exam on July 28; Board Secretary issues guidelines.

Bareilly News: यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड सचिव ने जारी किए निर्देश

Sun, 05 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board improvement exam on July 28; Board Secretary issues guidelines.
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 28 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बोर्ड सचिव रेखा दिवाकर के अनुसार परीक्षाएं मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित केंद्रों पर होंगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापकों और अध्यापकों के अतिरिक्त किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्षों में मोबाइल, स्मार्ट घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कक्षों में ध्वनि रिकॉर्डर युक्त निगरानी कैमरे और नेटवर्क उपकरण पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्रों को मुख्य परीक्षा की तरह निर्धारित सुरक्षित कक्ष के दोहरे ताले वाली अलमारी में रखा जाएगा। सुरक्षित कक्ष चौबीसों घंटे ध्वनि रिकॉर्डर युक्त निगरानी कैमरों की निगरानी में रहेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। यह व्यवस्था परीक्षार्थियों को सुनियोजित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed