फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board exams begin today amid tight security

Bareilly News: कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से

Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin today amid tight security
पहली बार रात्रि सचल दल की तैनाती, आज दोनों पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से 130 केंद्रों पर शुरू होंगी। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की हिंदी व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली बार छह रात्रिकालीन सचल दस्तों का गठन किया गया है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो से 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले मेंं दो कंट्रोल रूम तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम से बरेली व मुरादाबाद मंडल के 872 परीक्षा केंद्रों की डिजिटल निगरानी की जाएगी। 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में तीन अलग-अलग पालियों में कुल 12 सदस्यों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मंडलों के नौ जिलों में बनाए गए सभी केंद्रों की भी निगरानी हो रही है। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले के सभी केंद्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने पांच मुख्य सचल दस्तों का गठन किया गया है, जिनका नेतृत्व उच्चाधिकारी करेंगे। नकल माफियाओं पर नकेल कसने और केंद्रों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा जांचने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर छह रात्रिकालीन सचल दस्तों का गठन किया गया है।

ये टीमें रात में औचक निरीक्षण करेंगी। टीम के सदस्य अपनी रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स तत्काल विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (नकल) का प्रयोग करने वाले छात्र-छात्राओं के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed