फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Examination room inspector met collectively provide a copy

यूपी बोर्ड परीक्षा- सामूहिक नकल कराते मिले कक्ष निरीक्षक

Tue, 01 Mar 2016 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 01 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination room inspector met collectively provide a copy
आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में सोमवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की केमिस्ट्री की परीक्षा चल रही थी। शाम 4.45 बजे डीआईओएस गजेंद्र कुमार केन्द्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक कक्ष निरीक्षक छात्रा से पर्ची ले रहा है। तुरंत उन्होंने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। उसके पास केमिस्ट्री की हाथ से लिखी पर्ची और उसकी कार्बन कॉपियां भी मिलीं। पूछताछ से पता चला कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे अमित यादव जूनियर हाईस्कूल हरूनगला में अनुदेशक हैं। यह भी पता चला कि वह सामूहिक नकल करा रहे थे। इसके बाद डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक वीना जौहरी से कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। केंद्र व्यवस्थापक ने कैंट थाने में तहरीर भी भेज दी है। डीआईओएस ने सामूहिक नकल की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक वीना जौहरी की संलिप्तता मिलने पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक हटा दिया है। अब कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


फैज-ए-आम सकलैनिया की प्रिंसिपल डिबार
यूपी बोर्ड परीक्षा में फैज-ए-आम सकलैनिया में दो दिन पहले केंद्र व्यवस्थापक उमा शंकर देवल बनाए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही प्रिंसिपल की भी ड्यूटी लगाई गई थी। यहां डीआईओएस को पहले भी प्रिंसिपल की ओर से अपने विषय के शिक्षक की ड्यूटी लगाने की शिकायत मिली थी। पिछली बार डीआईओएस के सचल दल के निरीक्षण के दौरान भी प्रिंसिपल टाइम टेबल नहीं दिखा पाई थीं। उनसे कहा गया था कि वो टाइम टेबल जरूर लेकर आए। इसके बाद सोमवार को दूसरी पाली में निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस को फिर से प्रिंसिपल टाइम टेबल नहीं दे पाईं। इसका मतलब साफ था कि वहां परीक्षा से संबंधित विषय के शिक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बाद डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र से प्रिंसिपल को हटा दिया और उन्हें डिबार भी कर दिया है।
विज्ञापन


सिंह मेमोरियल में बिना पंजीकरण के मिले छात्र
बरेली। सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज कलारी में सचल दल को 22 परीक्षार्थी बिना पंजीकरण के मिले। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की गई तो पता चला कि बाकी का रजिस्ट्रेशन बोर्ड से मांगा गया है। केवल चार परीक्षार्थी ही बिना रजिस्ट्रेशन के हैं। वहीं, एचएन द्विवेदी इंटर कॉलेज में भी बिना पंजीकरण के छात्र मिले थे। इसके बाद एचएन द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की ओर से श्यामवती कन्या विद्यालय को चेतावनी दी गई है कि अगर छात्रों के रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं भेजे तो परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएम इंटर कॉलेज में सहायक केंद्र व्यवस्थापक को ज्वॉइन नहीं कराया
बरेली। एसएम इंटर कॉलेज में सहायक केंद्र व्यवस्थापक को ज्वॉइन ही नहीं कराया गया। इस वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाने के बाद डीआईओएस ने जेपीएन इंटर कॉलेज नवाबगंज के शिक्षक महेंद्र पाल को सहायक केंद्र व्यवस्थापक बनाकर भेजा। जब वह ड्यूटी करने गए तो उन्हें वापस कर दिया गया। इसके बाद डीआईओएस ने एसएम इंटर कॉलेज को चेतावनी दी कि अगर सहायक केंद्र व्यवस्थापक को ज्वॉइन नहीं कराएंगे तो पुलिस बल के साथ ज्वॉइन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed