फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board: Eight sensitive and six hypersensitive centers

यूपी बोर्ड : आठ संवेदनशील व छह केंद्र अतिसंवेदनशील

Tue, 18 Feb 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Eight sensitive and six hypersensitive centers
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले के 125 केंद्र बनाए गए हैं। उसमें से आठ संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्र है। इन केंद्रों की कड़ी निगरानी होगी। जिले भर के कुल 94,468 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए नौ राजकीय, 55 सहायता प्राप्त व 61 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग की ओर से इस बार 124 केंद्र व्यवस्थापक, 125 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, 124 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व सात जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आठ संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। इन केंद्रों पर मजिस्ट्रेट का दौरा लगातार होगा। इसके अलावा एसटीएफ व कंट्रोल रूप से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। जीआईसी में बोर्ड की कापियां रखी गई हैं। केंद्रों पर कापियां भेजने का क्रम 10 फरवरी से शुरू हुआ था। 18 फरवरी यह काम पूरा हो जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल संस्थागत के लिए 27,395 बालक, 21,407 बालिका, एक ट्रांसजेंडर समेत कुल 48803 व व्यक्तिगत के लिए 408 बालक, 169 समेत कुल 577 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत के 24,222 बालक, 18236 बालिका समेत 42458 और व्यक्तिगत के 1790 बालक, 840 बालिका समेत कुल 2630 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 से भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र : जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखे गए हैं। वहां से 19-20 फरवरी को केंद्रों पर भेजे जाएंगे। इस कार्य में 14 प्रधानाध्यापक और 14 शिक्षक लगाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि रूट तैयार कर रोजाना 12 वाहनों से प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed