{"_id":"6840b70c665b8f7e7d057989","slug":"up-board-distribution-of-high-school-and-intermediate-mark-sheets-begins-bareilly-news-c-4-lko1064-655829-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र का वितरण शुरू
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र मंडल कार्यालयों को भेजे गए हैं। अब इन्हें बरेली मंडल के चारों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपलब्ध कराया गया। एक जून से संबंधित छात्र-छात्राओं को इनका वितरण शुरू किया गया है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल का आया था। इसके बाद से छात्र-छात्राएं अंकपत्र का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्रों को मंडल कार्यालय के माध्यम से सभी जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को उपलब्ध करा दिया है।
डीआईओएस अजीत कुमार ने बताया कि बरेली में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 89,482 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें हाईस्कूल के 46050 में 40205 और इंटरमीडिएट के 43432 छात्र-छात्राओं में से 34630 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। एक जून से कार्यालय से इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -
त्रुटियां करा सकेंगे दुरुस्त
यदि किसी छात्र के अंकपत्र या प्रमाणपत्र में नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सुधार संभव है। विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक सीधे डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।