{"_id":"65ee2eeb6c4efcb87a0e4eb4","slug":"up-board-78-lakh-answer-sheets-will-be-checked-at-36-centers-in-bareilly-and-moradabad-division-bareilly-news-c-4-noi1138-360483-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: बरेली व मुरादाबाद मंडल के 36 केंद्रों पर जांची जाएंगी 78 लाख उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: बरेली व मुरादाबाद मंडल के 36 केंद्रों पर जांची जाएंगी 78 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई हैं। बोर्ड के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 16 मार्च से 36 केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। करीब 78 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और इसके लिए 16,212 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
होली में तीन दिवस अवकाश के दौरान मूल्यांकन नहीं होगा। 31 मार्च तक दोनों मंडल में सभी कॉपियों को जांचा जाना है। इस दौरान बरेली जिले में चार केंद्रों पर 3,004 परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान केंद्रों पर खासी सख्ती बरती जाएगी। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के जरिए जिला, राज्य और माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से निगरानी होगी। साथ ही बरेली स्थित कार्यालय से भी पल-पल की गतिविधि की निगरानी होगी। मूल्यांकन केंद्र के मुख्य द्वार पर चौकीदार और 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। केंद्र में उपप्रधान परीक्षक, परीक्षक व अन्य कर्मियों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मूल्यांकन केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षकों व अन्य स्टाफ के फोन जमा करा लिए जाएंगे। इसके बदले उन्हें टोकन मिलेगा, कोई भी फोन अंदर नहीं ले जा सकेगा। हालांकि पर्यवेक्षक और उप नियंत्रक को छूट दी जाएगी। केंद्र पर कार्यरत सभी उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रुकना जरूरी होगा। सभी को उपनियंत्रक के हस्ताक्षरयुक्त पहचानपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलेवार तैनात परीक्षक
जिला परीक्षक
मुरादाबाद 2504
अमरोहा 1,744
बिजनौर 2,486
रामपुर 992
संभल 1,103
बरेली 3,004
बदायूं 1,552
शाहजहांपुर 1,871
पीलीभीत 956
-- -
वर्जन....
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 से 31 मार्च तक कराया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय से बरेली व मुरादाबाद मंडल के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। बरेली में चार केंद्र पर 3,004 परीक्षक कॉपियां जांचेंगे।
डॉ. नीरज कुमार पांडे, क्षेत्रीय सचिव, यूपी बोर्ड