फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP BJP chief accused congress secretary Priyanka Gandhi for supporting riots

उत्तर प्रदेश में दंगे कराने के लिए फंडिंग कर रही हैं प्रियंका गांधी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2020 03:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
UP BJP chief accused congress secretary Priyanka Gandhi for supporting riots
प्रयंका गांधी-स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बरेली में नागरिकता कानून पर सरकार की स्थिति साफ करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति के तहत सपा-बसपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो फंडिंग करके उत्तर प्रदेश में जगह-जगह दंगे कराए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी मुसलमान के खिलाफ नहीं है। इस कानून से किसी की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी। पुराना शहर के बालजती स्कूल परिसर में आयोजित जनजागरण सभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून पर विपक्षी दल अपनी राजनीति के लिए देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान के सरकारी अस्पताल में सौ से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश का भी यही हाल है, लेकिन प्रियंका गांधी वहां जाने के बजाय भाजपा शासन में तीन साल से शांत उत्तर प्रदेश में नियोजित ढंग से फंडिंग करके हिंसा और दंगे करा रही हैं। अखिलेश यादव और मायावती भी तुष्टिकरण की यही राजनीति कर अपनी जमीन तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 70 सालों में नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक किसी प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देशों में वहां के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से उन्हें छुटकारा दिलाने की पहल नहीं की। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में हिंदू, सिख अल्पसंख्यकों के तौर पर नारकीय जिंदगी जी रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस नागरिकता कानून और नागरिक रजिस्टर पर देश में बवाल कराया जा रहा है, वह सभी देशों में होता है। भारत में इसे सिर्फ स्वार्थवश लागू नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून लागू होने से पड़ोसी देशों में प्रताड़ित लोगों के जीवन में सुधार आएगा। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed