{"_id":"5d7365828ebc3e01376a8467","slug":"up-bareilly-first-hospital-sealed-doctor-opens-second-here-also-beaten-for-death-of-pregnant-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः एक अस्पताल सील होने के बाद खोला दूसरा, यहां भी हो गई डॉक्टर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः एक अस्पताल सील होने के बाद खोला दूसरा, यहां भी हो गई डॉक्टर की पिटाई
Sat, 07 Sep 2019 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रसूता के परिजनों ने डॉक्टर को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बरेली से एक बहुत ही लापरवाही भरा मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने अपना एक अस्पताल सील होने के बाद दूसरा अस्पताल खोल लिया। हालांकि डॉक्टर ने पहले अस्पताल के सील होने से कोई सबक नहीं लिया।
दूसरे अस्पताल में भी प्रसूता की मौत हो गई जिसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली के रामनगर के गांव हरदासपुर में हाल ही में खुले नर्सिंग होम की है। यहां उपचार के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर की जमकर पिटाई की।
यह नर्सिंग होम उन्हीं डॉक्टर मनोज यादव का है, जिनके आंवला कस्बे में स्थित नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। सीएमओ के आदेश पर उस नर्सिंग होम को सील कर दिया गया था। अब उनका नया अस्पताल विवादों में आ गया है। पुलिस डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई है।