फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Bar Council warns of agitation against police

यूपी बार काउंसिल ने दी पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Thu, 07 Oct 2021 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
UP Bar Council warns of agitation against police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। आंवला तहसील के अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों की करीब एक महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज यूपी बार काउंसिल ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की धमकी दी है। बार काउंसिल के सचिव प्रशांत सिंह अटल की ओर से इस मामले में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

बार काउंसिल के सचिव ने इस पत्र में कहा है कि अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड में वकीलों ने एसएसपी बरेली से मिलकर कर जल्द नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस प्रशासन वकीलों की सुरक्षा के मामले में बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। इतने दिन बाद भी अभियुक्तों की गिरफतारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ करता है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में रोष है। इस बारे में वकीलों की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। बता दें कि बार काउंसिल अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा की ओर से इस बारे में सचिव को निर्देश दिया गया था जिसके बाद बार काउंसिल की ओर से पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed