{"_id":"6aea51415a10aaddd201ad43","slug":"unsanitary-conditions-found-at-new-bajpai-sweets-moldy-ghevar-discovered-at-dheeraj-sweets-licenses-suspended-bareilly-news-c-4-bly1015-1001570-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: न्यू बाजपेई स्वीट पर मिली गंदगी, धीरज स्वीट्स पर मिला फफूंद लगा घेवर, लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: न्यू बाजपेई स्वीट पर मिली गंदगी, धीरज स्वीट्स पर मिला फफूंद लगा घेवर, लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
बरेली। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बरेली में खाद्य सचल दलों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 27 जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने संगृहीत किए, जबकि 18 काे नोटिस जारी किए गए हैं। दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुभाष नगर स्थित न्यू बाजपेई स्वीट्स की निर्माणशाला में खराब स्थिति मिली। यहां गंदगी के बीच मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। भट्ठी के पास ही शौचालय संचालित पाया गया। फर्श टूटी हुई थी और परिसर में गंदा पानी भरा था। खाद्य सुरक्षा मानकों का इस तरह उल्लंघन मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
कैलाशपुरी स्थित धीरज स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी में भी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान यहां पुराना और फफूंद लगा घेवर मिला। प्रतिष्ठान में गंदगी के बीच मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर विभाग ने इस प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
संयुक्त खाद्य आयुक्त, द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लखनऊ से आई टीम ने जांच और नमूना संग्रह की कार्रवाई की। टीम की ओर से जिले की 27 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर नोटिस दिए गए हैं।