फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unopposed election of Senior Vice President, Vice President and Treasurer fixed

Bareilly News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of Senior Vice President, Vice President and Treasurer fixed
आंवला।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक दस पदों पर कुल 33 लोगों ने नामांकन कराए। एकल नामांकन के चलते तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। मतदान, मतगणना व परिणाम 17 फरवरी को आएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा के अनुसार अध्यक्ष पद पर चार वकीलों कुंवरपाल सिंह, अनीरुर्रहमान, रमाकांत तिवारी व सुशील कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पदम सिंह, उपाध्यक्ष के लिए रोहित शाह, कोषाध्यक्ष के लिए राम दुलार मौर्य व महासचिव पद पर अतुल कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, पराग गुप्ता व राजपाल सिंह ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए सौरभ कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार गुप्ता व राधाकृष्ण, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए कृष्ण पाल सिंह व कामेश कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए तसलीम रजा अंसारी व सूर्य प्रताप ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छह व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए नौ लोगों ने आवेदन दाखिल किए हैं। वहीं, एकल नामांकन के चलते वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed