{"_id":"5f2c5e7e8ebc3e4ada16e466","slug":"unlocked-corona-army-of-kovid-command-ready-to-stop-the-infection-bareilly-news-bly41534327","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक कोरोनाः संक्रमण की रफ्तार रोकने को कोविड कमांड की फौज तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक कोरोनाः संक्रमण की रफ्तार रोकने को कोविड कमांड की फौज तैयार
विज्ञापन
बरेली के कलक्ट्रेट में खुला कोविड कंट्रोल रूम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
होम आइसोलेशन पर रह रहे संक्रमितों की मनमानी पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
तलाशे जा रहे संपर्क, अस्पताल की व्यवस्था, होम आइसोलेशन की भी निगरानी
बरेली। संक्रमितों की तादाद के साथ ही मौतों के बढ़ते जा रहे ग्राफ को कम करने के लिए अब कोविड कमांड सेंटर की फौज जुट गई है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने, अस्पताल की व्यवस्था समेत होम आइसोलेशन पर रह रहे मरीजों की निगरानी भी शुरू हो गई है। होम आइसोलेशन के दौरान अगर कोई मनमानी कर रहा है तो उसको तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर संक्रमण के फैलाव के रोकथाम का हर संभव प्रयास शुरू हो गया है।
बीते करीब दो हफ्तों में ही सक्रिय संक्रमितों की संख्या 17 सौ पहुंच चुकी है। लिहाजा, माह भर पहले 67वें पायदान पर दर्ज बरेली अचानक चौथे पायदान पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में गुरुवार तक 72 संक्रमितों की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इसमें जिले के बाहर के मृतक शामिल नहीं हैं। इसे देखते हुए बीते दिनों शासन के निर्देश पर जिले में कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की कवायद हुई, जो अब पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के बाद संक्रमितों की सूची मिल जाती है, जिसके बाद संक्रमितों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाना, अस्पताल में मिल रही व्यवस्थाओं की निगरानी, होम आइसोलेशन के दौरान निगरानी, एसिम्टोमैटिक और सिम्टोमैटिक दोनों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करना, उनकी सैंपलिंग कराना आदि सभी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी करने वाले भेजे जा रहे अस्पताल
एडीएम सिटी के मुताबिक, होम आइसोलेशन के दौरान गुरुवार को चार संक्रमितों की घर से बाहर निकलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया और शिकायत सही मिलने पर जिले के चार इलाकों से लोगों को कोविड एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया। इसके अलावा कंटेन्मेंट जोन की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है। किसी को भी अगर कोई शिकायत है तो वह सीधे कमांड सेंटर पर कॉल कर सूचना दे।
24 घंटे सक्रियता, डॉक्टर भी हैं मौजूद
डीएम नितीश कुमार के मुताबिक, संक्रमित या शहरवासियों को कोरोना संबंधित कोई सुझाव या शिकायत करनी है तो वह फोन नंबर 0581-2428914, 0581-2511021, 0581-2428188 और 0581-2511061 पर कॉल कर सकते हैं। बताया कि कंट्रोल रूम में तीन पालियों में तीन डॉक्टर और अन्य कर्मचारी हमेशा सक्रिय हैं। ताकि समस्याएं तत्काल दूर की जा सकें। कलक्ट्रेट के दो कक्षों में बनाया गया कोविड कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहता है।
फीडबैक लेने से मिल रहे बेहतर परिणाम
कंट्रोल रूम से हर दिन होम आइसोलेट या अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं के बारे में हर दिन फीडबैक लिया जा रहा है। अफसरों के मुताबिक, बीते दिनों अव्यवस्था की मिल रही शिकायत अब काफी हद तक दूर हो गई है। किसी तरह की समस्या पर तत्काल सुधार के निर्देश स्वास्थ्य विभाग या संबंधित अस्पताल को दिए जा रहे हैं। वहीं होम आइसोलेशन के संक्रमितों से भी उनकी पल्स रेसियो और शरीर के तापमान को नोट किया जा रहा है।
विज्ञापन
तलाशे जा रहे संपर्क, अस्पताल की व्यवस्था, होम आइसोलेशन की भी निगरानी बरेली। संक्रमितों की तादाद के साथ ही मौतों के बढ़ते जा रहे ग्राफ को कम करने के लिए अब कोविड कमांड सेंटर की फौज जुट गई है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने, अस्पताल की व्यवस्था समेत होम आइसोलेशन पर रह रहे मरीजों की निगरानी भी शुरू हो गई है। होम आइसोलेशन के दौरान अगर कोई मनमानी कर रहा है तो उसको तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर संक्रमण के फैलाव के रोकथाम का हर संभव प्रयास शुरू हो गया है।