{"_id":"670af617e404fa957e09c734","slug":"unknown-car-hits-bike-one-child-dies-bareilly-news-c-4-1-bly1039-500362-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अज्ञात कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अज्ञात कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक शिशु की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर मीरगंज फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार एक वर्षीय अमन पुत्र सलीम की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय सलीम, उसकी 28 वर्षीय पत्नी रजिया और सलीम की 65 वर्षीय मां फातिमा गंभीर घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मीरगंज भेजा है, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सलीम निवासी सनैया सिठौरा थाना सुभाषनगर अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ मिलक रामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शाम पौने छह बजे मीरगंज फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अमन की मौत के बाद घायलों को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।
कार की नंबर प्लेट टूटी
पुलिस ने बताया कि चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस कार की तलाश कर रही है। घटना के दौरान कार की नंबर प्लेट टूट गई है। उसके माध्यम से जांच की जा रही है। संवाद