फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university stops BPED result of mla's college

विधायक के कॉलेज का रुका बीपीएड रिजल्ट 

Tue, 30 Jan 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
university stops BPED result of mla's college
result
 बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (बीपीएड) का प्रैक्टिकल लेने गए परीक्षकों से उलझना मुरादाबाद के एक विधायक के कॉलेज प्रशासन को महंगा पड़ा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किए बीपीएड रिजल्ट में विधायक के कॉलेज का रिजल्ट ही जारी नहीं किया। इसके अलावा गजरौला के एक कॉलेज का भी रिजल्ट प्रैक्टिकल न कराने की वजह से रोक दिया गया है। आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज और एसपी डिग्री कॉलेज टिगरी का रिजल्ट जारी किया गया है। पिछले माह बीपीएड 2015-16 सत्र के प्रैक्टिकल होने थे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के एक सीनियर शिक्षक बाह्य परीक्षक के तौर पर रुकमणि देवी कॉलेज मुरादाबाद में टीचिंग का प्रैक्टिकल लेने गए थे। कॉलेज एक विधायक का है। शिक्षक ने विश्वविद्यालय में रिपोर्ट दी कि वहां अनुपस्थित छात्रों को भी नंबर देने का दबाव बनाया जा रहा था इसलिए नोकझोंक हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि परीक्षक प्रैक्टिकल छोड़कर चले आए। खेल का प्रैक्टिकल लेने को एक अन्य शिक्षक को जाना था, परीक्षक को धमकाने की सूचना पर वह भी नहीं गए। कुलपति तक मामला पहुंचने के बाद जनवरी में प्रैक्टिकल कराये जाने थे पर प्रैक्टिकल नहीं हो सके। यही हाल तेजू सिंह डिग्री कॉलेज गजरौला का रहा। यहां भी प्रैक्टिकल नहीं हो सके। दूसरी तरफ रिजल्ट को लेकर बाकी दो कॉलेज परेशान हो रहे थे। विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों को रिजल्ट जारी किया और दो का रोक दिया। चारों मिलाकर ढाई सौ छात्र थे। कुछ छात्रों के रिजल्ट खेल सर्टिफिकेट फर्जी होने के कारण रोके गए हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2016-17 की परीक्षाएं भी रोकी
विश्वविद्यालय ने बीपीएड 2016-17 की परीक्षाएं भी रोक दी हैं। कॉलेजों से खेल सर्टिफिकेट मांगे गए थे। दो कॉलेजों ने खेल सर्टिफिकेट ही नहीं दिए। बाकी दो ने दिए तो उसमें भी कई फर्जी निकल गए। कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसके बाद ही भी किसी ने खेल सर्टिफिकेट नहीं दिए। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं पर ही रोक लगा दी है। कॉॅलेज जबतक खेल सर्टिफिकेट नहीं देंगे और उनका सत्यापन सही पाए जाने तक परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


रुकमणि देवी मुरादाबाद और तेजू सिंह गजरौला में प्रैक्टिकल नहीं कराने दिए गए। इसलिए यहां के परिणाम रोक दिए हैं। आरपी कॉलेज और एसपी टिगरी के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed