{"_id":"600731ac8ebc3e31f401456a","slug":"university-s-placement-cell-revived-since-corona-era-bareilly-news-bly4342705105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल से बंद विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल फिर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल से बंद विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल फिर सक्रिय
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 को गुड़गांव की एक एनर्जी कंपनी करेगी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
विज्ञापन
नैक दौरे को लेकर विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय गंभीर
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कोरोना काल से बंद चल रही प्लेसमेंट सेल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। चूंकि अप्रैल-मई में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन समिति यानी नैक का दौरा भी प्रस्तावित है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन अब कैंपस प्लेसमेंट को लेकर गंभीर हो गया है।
विश्वविद्यालय स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में 21 जनवरी को सुबह 9.30 बजे विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए गुड़गांव की एक एनर्जी लिमिटेड कंपनी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करेगी। इसमें केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग के छात्र (जो वर्ष 2017, 2018, 2019 एवं 2020 में पास हो गए हैं) पात्र होंगे। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव का फार्म गूगल पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी तीन साल का बांड अभ्यर्थियों से करवाएगी एवं उन्हें इस दौरान अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज कंपनी के पास सुरक्षित रखने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह के प्लेसमेंट के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैक दौरे को लेकर विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय गंभीर बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कोरोना काल से बंद चल रही प्लेसमेंट सेल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। चूंकि अप्रैल-मई में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन समिति यानी नैक का दौरा भी प्रस्तावित है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन अब कैंपस प्लेसमेंट को लेकर गंभीर हो गया है।