{"_id":"6005e0f38ebc3e2e7b610875","slug":"university-s-improvement-examinations-will-be-held-at-48-centers-from-today-bareilly-news-bly4341735138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 48 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 48 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं
विज्ञापन
Exam Shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड की वजह से परीक्षा नहीं दे सके बीएड के परीक्षार्थी भी होंगे शामिल
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इस परीक्षा में बीएड के वे परीक्षार्थी भी शामिल होंगे, जो कोविड की वजह से पहले परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
परीक्षाओं को कराने के लिए विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज सहित 48 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। यह परीक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी को समाप्त होंगी। इसमें करीब 17 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली यह परीक्षा सुबह दस से एक और दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। कोविड की वजह से परीक्षाएं न दे सके बीएड परीक्षार्थियों की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित कराई जाएंगी। इस परीक्षाओं को कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

इंप्रूवमेंट परीक्षा नहीं बाधित करेंगे प्रदर्शनकारी कर्मचारी
बरेली कॉलेज को राज्य या केंद्रीय विद्यालय बनाने और अस्थायी कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनकारी मंगलवार से शुरू हो रही इंप्रूवमेंट परीक्षा को बाधित नहीं करेंगे, क्योंकि यह आंदोलन भी छात्रों से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रों से अपील करते हैं कि हमारे आंदोलन का समर्थन करें। कर्मियों की मीटिंग में तय हुआ कि 23 जनवरी को बरेली कॉलेज से अंबेडकर पार्क तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम में सचिव हरीश मौर्य, पूरन वाल्मीकि आदि ने विचार रखे। इस मौके पर रेखा देवी, बच्ची देवी, राजीव, वीरेंद्र पथिक, नीता कोहली, संजीव पटेल, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, दयाशंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन