फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University of Rohilkhand: Students angry at releasing examination program without completing the course

रुहेलखंड विश्वविद्यालयः कोर्स पूरा कराए बगैर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने से भड़के छात्र

Wed, 03 Mar 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
University of Rohilkhand: Students angry at releasing examination program without completing the course
ज्ञापन देते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी समेत कई विषयों की सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इससे छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बगैर कोर्स पूरा कराए परीक्षा की तिथि घोषित कर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय की परीक्षा सहायक कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाओं की तिथि एक माह आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 16 मार्च से पांच अप्रैल के बीच कई विषयों की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी किया था। मंगलवार सुबह परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी हुई तो छात्र भड़क गए। उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी। समाजवादी छात्रसभा ने सेमेस्टर परीक्षाओं की घोषित तिथि का विरोध करते हुए परीक्षा सहायक कुलसचिव सुनीता यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने परीक्षाओं की तिथि एक माह आगे बढ़ाने की मांग करते हुए तर्क दिया कि कोरोना महामारी के चलते एलएलबी समेत कई अन्य कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया देरी से पूरी हुई, इसलिए पाठ्यक्रम अब तक पूरा नहीं हो सका है। बगैर कोर्स पूरा कराए परीक्षाएं कराई गईं तो छात्रों को गंभीर नुकसान होगा। कुलसचिव ने छात्रों की मांग को परीक्षा समिति के सामने रखने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, छात्र नेता अभिषेक यादव, इमरान खान, विक्रांत रोशन, अजमल अंसारी, आयुष गंगवार, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed