फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University Main Examination: 2199 candidates absent on first day, 44 imitators caught

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा: पहले दिन 2199 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, 44 नकलची पकड़े

Wed, 26 Feb 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
University Main Examination: 2199 candidates absent on first day, 44 imitators caught
परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

शहर समेत दूसरे जिलों के कई कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डिंग ठप रही
विज्ञापन


बरेली कालेज में तलाशी में कई छात्रों के पास मिलीं पर्चियां

बरेली। आधी अधूरी तैयारियों के बीच रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020 मंगलवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय के दावों के उलट बरेली कॉलेज समेत एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकार्डर ही नहीं चले। इसके चलते विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से इन महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान नजर नहीं रखी जा सकी।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के पहले दिन 322 परीक्षा केंद्रों पर कुल 84146 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 43411 छात्र और 40735 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं, 2199 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे। इस बार पहले दिन अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल से 30 प्रतिशत तक ज्यादा रही है। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 1642 छात्र और 557 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

नकल करते पकड़े गए 44 परीक्षार्थी

बरेली। मुख्य परीक्षा पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र अपने साथ पर्चियां आदि लेकर आए थे। अकेले बरेली कॉलेज में ऐसे 50 से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ही धर दबोचा गया। किसी ने छोटी छोटी पर्ची बनाई थी तो किसी ने अपने हाथ पर नकल लिखी थी। संभल, बदायूं और मुरादाबाद आदि जिलों में विश्वविद्यालय के उड़ाका दलों ने कुल 44 परीक्षार्थियोें को नकल के साथ पकड़ा। इन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से ही पहुंचने लगे छात्र

बरेली कालेज में सुबह की पाली में साढ़े तीन हजार छात्रों की परीक्षा थी। यहां करीब पांच से अधिक महाविद्यालयों का सेंटर बनाया गया है। इसे लेकर छात्र-छात्राएं यहां सुबह पांच बजे से ही पहुंचने लगे। सुबह साढ़े पांच बजे से ही इनकी चेकिंग शुरू कर दी गई जो पौने सात बजे तक चली। सात बजे परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को महाविद्यालय गेट के अंदर आने नहीं दिया गया।

परीक्षा कक्षों में ड्यूटी को लेकर सामने आया विवाद

शिक्षक संघों के विरोध के चलते बरेली कॉलेज में किसी भी कक्ष में ड्यूटी करने कोई भी स्थाई शिक्षक नहीं गया। पिछले दिनों महाविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में जूनियर शिक्षकों को ड्यूटी करने को कहा गया था पर इस निर्देश का भी स्थाई शिक्षकों ने पालन नहीं किया।

बिना आईकार्ड ड्यूटी तो आरएचईओ ने जताई नाराजगी

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रसाद ने मुख्य परीक्षा के पहले दिन बिजनौर, मुरादाबाद आदि जिलों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के कुछ महाविद्यालयों में परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को बिना आईडी के पाया। इस पर वह काफी नाराज हुए। उन्होंने इन परीक्षा केंद्रों के प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना आईडी कोई भी शिक्षक ड्यूटी नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों पर खामियां भी पकड़ीं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर आदि भी काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों को तुरंत इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed