{"_id":"5f6909d48ebc3eb729192f31","slug":"university-gets-approval-from-mpharma-will-study-in-three-subjects-bareilly-news-bly4205627172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय को एमफरम की मिली मंजूरी, तीन विषयों में होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय को एमफरम की मिली मंजूरी, तीन विषयों में होगी पढ़ाई
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग को एमफार्मा पाठ्यक्रम फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में फार्मास्यूटिकल, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकॉलोजी पढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे लंबे समय से एमफार्मा करने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
फार्मेसी विभाग अभी बीफार्मा की ही पढ़ाई करा रहा था। विश्वविद्यालय काफी समय से एमफार्मा की अनुमति हासिल करने के प्रयासरत था। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण तिवारी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के प्रत्येक विषय में अभी नौ-नौ छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसका विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। विभागाध्यक्ष ने एमफार्मा शुरू होने पर फार्मेसी विषय में उन्नत स्तर पर शोध कार्य एवं पीएचडी शुरू होने की भी उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि दो साल पहले एमफार्मा की पढ़ाई संसाधनों की कमी के चलते बंद हो गई थी।