फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University cancels LBS as exam centre

विवि ने निरस्त किया एलबीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र

Thu, 15 Mar 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
University cancels LBS as exam centre
MJP Rohilkhand university
परीक्षा की कॉपियां बाहर लिखे जाने के मामले में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) कॉलेज नवाबगंज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को कुलपति ने यह कार्रर्वाई की। यहां शुक्रवार और शनिवार की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में हाेंगी। सोमवार से यहां की सभी परीक्षाएं ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होंगी। एलबीएस कॉलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज भोजीपुरा और उमा देवी कन्या महाविद्यालय जहानाबाद की परीक्षाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

एलबीएस कॉलेज से बीएससी द्वितीय केमिस्ट्री द्वितीय प्रश्नपत्र की कॉपियां बाहर से लिखवाने का मामला सामने आया था। बाहर लिखी गई एक कॉपी का फोटो भी वायरल हुआ था। मामला जांच समिति को सौंपा गया था। जांच में कॉपी बाहर लिखे जाने की पुष्टि हुई। केंद्र पर कॉपियों के रिकार्ड में भी गड़बड़ी पाई गई। जांच समिति ने केंद्र पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की थी। दो दिन से कुलपति बाहर थे, लिहाजा जांच रिपोर्ट पर गुरुवार को उनके लौटने पर कार्रवाई हो सकी। हालांकि सोमवार से ही यहां पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं। गुरुवार को कॉलेज संचालक भी कुलपति से मिलने पहुंचे और अपनी बात रखी। कुलपति ने स्पष्ट कह दिया कि केंद्रों को परीक्षा की शुचिता की धज्जियां उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


ऑडियो में अन्य कॉलेजों के नाम आए थे सामने
कॉपी का फोटो वायरल होने के बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। उसमें कुछ अन्य केंद्रों का भी जिक्र था। विश्वविद्यालय ने सिर्फ एक ही कॉलेज पर कार्रवाई की। बरेली के ही कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिनपर कॉपियों की सौदेबाजी परीक्षा से पहले ही हो गई थी। अगर उनकी कॉपियों के रिकार्ड चेक किए जाएं तो सारी पोल खुल सकती है। ऑडियो से स्पष्ट होता है कि आठ कॉपियों के बदले बीस हजार रुपये लिए गए। विश्वविद्यालय ने सिर्फ परीक्षा केंद्र निरस्त कर मामला निपटा दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए तत्काल जो उचित लगा कार्रवाई की गई। केंद्र पर और भी कार्रवाई की जाएगी। इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच समिति की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। सोमवार से यहां की परीक्षाएं ज्योति कॉलेज में होंगी। बाकी कार्रवाई का निर्णय बाद में लिया जाएगा। - प्रोफेसर अनिल शुक्ल, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed