फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unemployed husband beats wife for failing to give money; she suffers a leg fracture.

Bareilly News: रुपये नहीं देने पर बेरोजगार पति ने पत्नी को पीटा, पैर में हुआ फ्रैक्चर

Mon, 20 Jul 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Unemployed husband beats wife for failing to give money; she suffers a leg fracture.
बरेली। बारादरी इलाके में बेरोजगार पति ने पत्नी से रुपये मांगे। पत्नी ने परिजनों के आने पर रुपये देने की बात कही तो पति ने पीट दिया। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सास ने भी पिटाई की। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हरूनगला निवासी मोनिका गुप्ता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उनका विवाह दो साल पहले राहुल गुप्ता से हुआ था। राहुल बेरोजगार है। वह पत्नी मोनिका के परिजनों से रुपये लेकर खर्चा चलाता था। दोनों में विवाद हुआ तो मुकदमेबाजी शुरू हो गई। मोनिका ने बताया कि एक जून को ननद के कहने पर उसने राहुल से समझौता कर लिया था।
विज्ञापन

15 जुलाई को राहुल दोबारा रुपये मांगने लगा। मोनिका के परिजनों ने एक-दो दिन में आकर रुपये देने के लिए कहा। 17 जुलाई को राहुल ने रुपये मांगे तो मोनिका ने कहा कि उसके परिवार वाले आने वाले हैं, उनसे रुपये ले लेना। इससे नाराज होकर राहुल उसे लाठी-डंडे से पीटने लगा। इससे मोनिका के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। सास ने भी बाल पकड़कर मोनिका को पीटा। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed