{"_id":"58dd384c4f1c1b0b0563dd9f","slug":"under-cctv-monitoring-evaluation-of-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगा विवि का मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगा विवि का मूल्यांकन
बरेली।
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Under CCTV Monitoring Evaluation of university
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का मूल्यांकन इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गुरुवार को मूल्यांकन को लेकर कार्यवाहक कुलपति ने सभी कोआर्डिनेटर के साथ बैठक की। मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही और क्या बेहतर किया जा सकता है इसके सुझाव मांगे। शुक्रवार से मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करना शुरू कर दिया जाएगा। दो दिन में मूल्यांकन शुरू कराने की तैयारी है।
कर्मचारियों को कोआर्डिनेटर बनाने की मांग के चलते मूल्यांकन बीस दिन प्रभावित हो गया। वैसे मूल्यांकन दस मार्च से शुरू होना था। अब शासन स्तर से तय हो गया कि कोआर्डिनेटर शिक्षक ही रहेंगे। गुरुवार को कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एके सरकार ने सभी कोआर्डिनेटर के साथ बैठक की। तय हुआ कि केंद्रों का सर्वे कराकर सीसीटीवी लगाए जाएं। मूल्यांकन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। कोआर्डिनेटर को निर्देश दिए कि वह अपनी टीम बना लें और दो दिन में मूल्यांकन शुरू करा दें। कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एके सरकार ने बताया कि बारह केंद्र बनाए हैं। सीसीटीवी लगाने के लिए पहले सर्वे कराया जाएगा। दो दिन में मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं के साथ भी वार्ता हुई। तय हुआ कि कर्मचारियों को मूल्यांकन केंद्रों पर ड्यूटी का मौका दिया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शासन का जो निर्देश होगा माना जाएगा।