फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Under-14 Cricket Cup:Krishna Academy wins thanks to Ansh's batting

अंडर-14 क्रिकेट कप: अंश की बल्लेबाजी से विजेता बनी कृष्णा अकादमी

Sun, 05 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Under-14 Cricket Cup:Krishna Academy wins thanks to Ansh's batting
बरेली। मनीष क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट कप में कृष्णा क्रिकेट अकादमी ने पार्कर क्रिकेट अकादमी को 40 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कृष्णा अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया। अंश सिंह ने 61 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। अंश मित्तल ने 57 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। रजत सिंह ने नाबाद 28 रन, आकाश यादव ने 25 रन और अमन शर्मा ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। टीम को 35 अतिरिक्त रन भी मिले। 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्कर क्रिकेट अकादमी 30 ओवर में नौ विकेट पर 234 रन ही बना सकी। टीम के काव्यांश सिसोदिया ने 78 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे। प्रिंस सिंह ने 27 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया।

कृष्णा अकादमी के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम को 40 रन की जीत मिली। अंश सिंह को उनकी 84 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पार्कर अकादमी के काव्यांश सिसोदिया को 77 रन बनाने पर फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed