{"_id":"5921bf4a4f1c1b3d6a535f20","slug":"undeclared-curfew-in-half-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में अघोषित कर्फ्यू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में अघोषित कर्फ्यू
बरेली।
Updated Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Undeclared curfew in half city
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ब्रांड मुख्यमंत्री के बरेली दौरे पर अधिकारी सुरक्षा के मोर्चे पर बेहद सतर्क नजर आये। आधे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। पुलिस के कड़े पहरे में योगी आदित्यनाथ का दौरा संपन्न हुआ। सीएम दौरा सुरक्षित पूरा होने के बाद पुलिस के अधिकारियों भी राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान सीएम के दौरे की कड़ी सुरक्षा के नाम पर आम आदमी को काफी परेशान होना पड़ा।
मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे कानून व्यवस्था और विकास की मंडलीय समीक्षा के लिए शहर में रहे। त्रिशूल एयरबेस, सौ फुटा रोड से लेकर पीलीभीत हाईवे तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। दोपहर करीब दो बजे से लोगों पर सख्ती करना शुरू कर दिया गया। रूट के रास्तों पर पुलिस ने बेरिकेटिंग पहले ही लगा दी थी। कहीं जगह लोगों को डपटती हुई पुलिस नजर आई। विकास भवन के आसपास महिलाओं की आवाजाही रुकवाने के लिए महिला पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
डायवर्जन के बाद भी लोगों को हुई दिक्कत
डायवर्जन भले ही यातायात विभाग ने लागू किया लेकिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री को तीन बजे त्रिशूल एयर बेस पर उतरना था। पुलिस ने दो बजे से ही सख्ती करना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करीब 40 मिनट देरी से होने के चलते पुलिस की सख्ती भी ज्यादा हो गई। लोगों को जहां-तहां ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि कहीं भी बड़े जाम की सूचना नहीं आई।