फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle shot nephew in Lakhimpur Kheri

यूपी: चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, विद्यार्थी परिषद का पूर्व नगर संयोजक रहा है मृतक

Fri, 18 Sep 2020 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Sep 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Uncle shot nephew in Lakhimpur Kheri
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या का आरोप उसके सौतेले चाचा पर है। गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी विजय बाजपेई का पुत्र अमन बाजपेई(27) गुरुवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


घर से थोड़ी दूर स्थित लोक निर्माण विभाग चौराहे पर उसके सौतेले चाचा कुलदीप बाजपेई ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के पीछे 10 वर्ष पहले हुए कुलदीप के भाई संदीप की आत्महत्या को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बाबा रामराखन बाजपेई गन्ना समिति में कई बार संचालक और केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रबंधक रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता विजय बाजपेई केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। मृतक अमन बाजपेई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व नगर सयोजक और लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी कर रहा था। घटना से परिजनों का कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed