फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle-nephew accused of killing history-sheeter arrested in Bareilly

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 18 Mar 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 07:24 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में होलिका दहन की रात हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी चाचा-भतीजे फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Uncle-nephew accused of killing history-sheeter arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मगनापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर की हत्या में नामजद चाचा-भतीजे को मंगलवार को पुलिस ने बेनीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नल का हत्था और बंका बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर होली से एक दिन पहले 13 मार्च को ही जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद रात के समय अपने भाई नेमचंद्र के साथ गांव के ख्याली के घर पहुंचा। ख्याली के धर्मवीर के भाई मुरारी की पत्नी से संबंध थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। 2008 में धर्मवीर ने अपने भाई मुरारी, अन्ना के साथ मिलकर ख्याली के पिता पन्ना लाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरी हो गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि जेल से छूटने के बाद धर्मवीर ने अपने भाई के साथ मिलकर ख्याली के घर पर धावा बोला था। इस दौरान ख्याली और उसके चाचा प्रेमशंकर ने नल के हत्थे और बंका से हमला कर धर्मवीर की हत्या कर दी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed