फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew died in road accident in Bareilly

Bareilly News: ट्रक से बाइक को लगी टक्कर, शाहजहांपुर के निगोही निवासी मामा-भांजे की मौत

Wed, 05 Feb 2025 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 02:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र निवासी युवक अपने भांजे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। भुता क्षेत्र में ट्रक से उनकी बाइक को टक्कर लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uncle and nephew died in road accident in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में शाहजहांपुर जिले के निवासी मामा-भांजे की मौत हो गई। रात में उनकी बाइक को ट्रक टक्कर मारकर चला गया। बुधवार सुबह शवों की पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। 

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गांव छतैनी निवासी दीपांकर (30) बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किसी प्लांट पर काम करते थे। उनका भांजा अनुज (13) पुत्र रामचंद्र भी निगोही कस्बे के मोहल्ला इमलिया का निवासी था। मंगलवार रात दोनों मामा-भांजे बाइक से घर जाने को निकले थे। कस्बा भुता में अनमोल डेरी के पास इनकी बाइक को ट्रक से टक्कर लग गई। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को बरेली जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। रात दो बजे उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। सूचना पर शाहजहांपुर से दोनों के परिवार के लोग भी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed