फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle accused of shooting nephew sent to jail

Bareilly News: भतीजे को गोली मारने के आरोपी फूफा को जेल भेजा

Sat, 12 Aug 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uncle accused of shooting nephew sent to jail
नवाबगंज फोटो 1 आरोपी को जेल ले जाती पुलिस
क्योलडिया/नवाबगंज। भतीजे की पीठ में गोली मारने के आरोपी उसके फूफा को पुलिस हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर आरेापी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क्योलडिया के मेथी गांव रामेश्वर दयाल और पुरैनिया गांव के किशनलाल आपस में फूफा-भतीजे हैं। रामेश्वर का किशनलाल पर गन्ना व ट्रैक्टर के उधार रुपये शेष हैं। इसको लेकर वह आए दिन तकादा करते रहते थे। बृहस्पतिवार की रात भी रामेश्वर और किशनलाल के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर रामेश्वर दयाल ने भतीजे किशनलाल की पीठ में तमंचा से गोली मार दी थी। इससे किशनलाल लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई धर्मवीर की तहरीर पर रामेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया हैत्। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

फोन पर आरोपी ने घायल से की बातचीत जाना हाल
बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार करा रहे किशनलाल ने आरोपी रामेश्वर दयाल से फोन पर बात की। इसमें उसने आरोपी से कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा और तम भी जेल से जल्द बाहर आ जाओगे। कोई चिंता करने की बात नही है। इसके बाद हमारा समझौता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed