{"_id":"68756f82fb3d65672500d61c","slug":"unborn-child-dies-nurse-accused-of-negligence-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1948-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भस्थ शिशु की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भस्थ शिशु की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सोमवार को प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। परिजनों ने सरकारी नर्स पर गलत तरीके से प्रसव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में गांव टिटौली निवासी दिनेश मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी नीरज को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर भर्ती कराया गया। वहां नर्स ने प्रसव करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसने शाम में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु मृत दिखा। परिजन महिला को पीएचसी से रात में निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद