Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unauthorized digging cuts PNG line, leaves 15,000 people starving for food

Bareilly News: बिना अनुमति खोदाई से पीएनजी लाइन कटी, निवाले के लिए तरसे 15 हजार लोग

Sun, 03 May 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized digging cuts PNG line, leaves 15,000 people starving for food
लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच शनिवार को सीबीगंज के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में खोदाई के दौरान हाईप्रेशर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नौ इलाकों के तीन हजार घरों में आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 हजार लोग निवाले के लिए तरस गए। सात घंटे बाद कुछ इलाकों में आपूर्ति शुरू हुई, जबकि कई घरों में रात आठ बजे इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूलीएल) के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में हाईप्रेशर गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। बीएल एग्रो इकाई में तेल की पाइप लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई में हॉरिजेंटल डायरेक्शनल डि्रलिंग मशीन (एचडीडी) मशीन के प्रयोग से ऐसा हुआ। अनुमति और पूर्व सूचना के बिना खोदाई करने पर बीएल एग्रो को नोटिस दिया है। पाइपलाइन कटने से सीबीगंज, आनंद बिहार, स्वालेनगर, ग्रीन सिटी, कर्मचारी नगर, कृष्णा काउंटी, वसंत विहार, परतापुर जीवन सहाय, लोहिया विहार में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सीयूजीएल की टीम आपूर्ति सुचारु करने में जुटी। सात घंटे की मशक्कत के बाद अपराह्न तीन बजे कई इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन लोहिया विहार, सीबीगंज के कई होटलों व रेस्टाेरेंट में रात आठ बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बाहर से मंगाया खाना
पीएनजी आपूर्ति ठप होने से तीन हजार घरों में बच्चों के लिए टिफिन, नाश्ता, भोजन भी नहीं बन सका। चाय पीने के लिए भी लोग बाजार में पहुंचे। घर में मौजूद लोगों के लिए ऑनलाइन भोजन मंगाया। सीयूजीएल की सूचना के मुताबिक, तीन हजार घरेलू और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आपूर्ति ठप रही।


सीयूजीएल ने जताया खेदसीयूजीएल के अधिकारी अभिषेक राहिल ने घंटों पीएनजी आपूर्ति बाधित होने पर सार्वजनिक सूचना जारी कर प्रभावित उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद और विषम परिस्थिति में धैर्य रखने व सहयोग करने के लिए आभार जताया है। बताया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसलिए गैस पाइप लाइन के आसपास कोई कार्य करने से पूर्व सीयूजीएल से अनुमति लेने और समन्वय स्थापित करने की अपील की है।


नहीं बने पकवान, होटलों में कारोबार प्रभावित
सीबीगंज के रेस्टोरेंट संचालक आकाश गुप्ता के मुताबिक, दिनभर पीएनजी आपूर्ति बंद होने से कारोबार ठप रहा। सीयूजीएल टीम जल्द आपूर्ति बहाल करने की बात कहती रही, लेकिन इसमें सात घंटे लग गए। होटल कारोबारी राजेश गुप्ता के मुताबिक, शाम चार बजे आपूर्ति का मेसेज तो मिला लेकिन होटल में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। पता चला कि हाईप्रेशर लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई और कनेक्शन प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed