Umesh Pal Case: अतीक अहमद और अशरफ से जुड़ी बड़ी जानकारी, अब यहां शिफ्ट होगा माफिया; भाई की भी बदलेगी जेल!
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की जेल बदली जा सकती है। अतीक अहमद को साबरमती जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। वहीं, खीरी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन को बरेली की जिम्मेदारी मिली है।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड से अशरफ के जुड़ाव के बाद बरेली जिला जेल (केंद्रीय कारागार-2) करीब डेढ़ महीने से सुर्खियों में है। यहां जेल अधीक्षक से लेकर आरक्षियों तक करीब आठ लोग निलंबित हो चुके हैं और दो आरक्षी जेल में हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निलंबन के बाद खीरी जेल से विपिन कुमार मिश्र को बरेली में इस पद पर भेजा गया है। उनसे तत्काल प्रभाव से नया पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। अभी तक जेलरों के हाथ में जेल प्रशासन की व्यवस्था थी।
संबंधित खबर- UP News: जेल से बाहर निकलने में डर रहा माफिया अशरफ, पेशी से पहले बिगड़ी तबीयत, धड़कनें बढ़ीं
वारंट के बाद भी अशरफ को पेशी के लिए नहीं ले जा रही पुलिस
प्रयागराज सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस अशरफ को प्रयागराज नहीं ले जा सकी है। सप्ताह भर पहले प्रयागराज पुलिस ने जेल में वारंट और सीजेएम का आदेश दाखिल कर अशरफ को ले जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस लौटकर जेल नहीं पहुंची। अशरफ के परिजन, वकील और मीडिया के लोग अक्सर जेल गेट तक चक्कर लगाते रहते हैं। गुरुवार को एक बार फिर अशरफ को प्रयागराज ले जाने की चर्चा रही, हालांकि देर शाम तक ऐसी कोई कवायद नजर नहीं आई।