{"_id":"676dc74bdae6387737067996","slug":"umashankar-made-the-longest-jump-bareilly-news-c-4-lko1064-549433-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उमाशंकर ने लगाई सबसे लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उमाशंकर ने लगाई सबसे लंबी छलांग
विज्ञापन
- क्यारा, बहेड़ी व नवाबगंज ब्लाक में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन बृहस्पतिवार को क्यारा, बहेड़ी व नवाबगंज ब्लाॅक में किया गया। क्यारा के सिमरा बोरीपुर ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में लंबीकूद में उमाशंकर प्रथम, सचिन गुर्जर द्वितीय रहे। गोला फेंक में अंजलि पहले व करिश्मा दूसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में चांदनी ने बाजी मारी। प्रियांशी द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अजय पहले, कुलवीर दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में रुचि ने पहला व शगुन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में हरदुवा की टीम विजेता रही।
बहेड़ी ब्लॉक के दमखोदा स्थित मिनी स्टेडियम डंडिया नगला में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में भास्कर, गोला फेंक में दर्शन सिंह, कबड्डी में ग्राम पंचायत डंडिया नगला व वाॅलीबॉल में जोखनपुर गांव की टीम जीती। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 और 800 मीटर दौड़ में दर्पण गंगवार व ऊंची कूद में काजल ने पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रवण, बैडमिंटन में फैसल मलिक, ऊंची कूद में अनुराग ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में गौरव, 200 में करण सिंह, भाला फेंक में भविष्य कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग बैडमिंटन में कामिनी प्रथम रहीं। विजेता खिलाड़ियों को सहायक सांख्यिकी अधिकारी वैभव शुक्ला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद कुमार, निलेश, दर्शन सिंह, शमशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में सगीता अव्वल
नवाबगंज ब्लॉक के रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल में नवाबगंज की टीम विजेता रही। महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, दीप माला द्वितीय, शिवानी तृतीय रहीं। 400 मीटर पुरुष वर्ग में हुजैद ने बाजी मारी। 1500 मीटर में मुनाजिर अव्वल रहे। साइकिलिंग में मुस्कान प्रथम व संगीता द्वितीय रहीं। बैडमिंटन में गुलाब राय विद्यालय के छात्राओं ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि सत्यदेव आर्य ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल व टी शर्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण देव, पुष्पेंद्र गंगवार, मोहित, विनोद कुमार, दीपक, सनी, रितिक, नितिन आदि मौजूद रहे। संवाद