फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ultrasound machine has been a showpiece at CHC for six years

Bareilly News: सीएचसी पर छह वर्षों से शोपीस बनी अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine has been a showpiece at CHC for six years
फरीदपुर सीचसी पर बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड सेंटर फोटो
फरीदपुर। सीएचसी पर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती न होने पर छह वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनकर रह गई है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर निजी स्वास्थ्य केंद्रों से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएचसी पर पिछले लगभग 10 वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है। यहां छह वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनाती नहीं है। किसी ने इतने समय से मशीन को खोलकर भी नहीं देखा कि वह अब सही है या फिर धूल फांक रही है। सीएचसी पर मशीन की सुविधा होने के बाद भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। मरीजों का कहना है कि फरीदपुर में सवा दो लाख की आबादी है। यहां प्रतिदिन एक हजार की ओपीडी है। ऐसे में यहां 50 से 100 लोगों के अल्ट्रासाउंड कराने को कहा जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को अपनी पत्नी को यहां दिखाने आए मोहल्ला साहूकारा निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि वह निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराते हैं। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। क्षेत्र के खनपुरा गांव निवासी अहिरान ने बताया कि उन्हें तो यह भी जानकारी नहीं है कि फरीदपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती नियमित नहीं

सीएचसी फरीदपुर एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती नियमित नहीं है। टेक्नीशियन के पद पर सदाकांत द्विवेदी तैनात हैं। फरीदपुर सीएचसी पर मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को एक्सरे करने के दिन वह रहते हैं। वहीं, अन्य दिनों वह बरेली के 300 बेड अस्पताल में तैनात रहते हैं।

अब 15 दिन से फरीदपुर सीएचसी पर एक्सरे नहीं हो रहे हैं। क्योंकि एक्सरे मशीन अपग्रेड होने के लिए गई है। वह कब वापस आएगी इसकी भी जानकारी भी नहीं है। मोहल्ला परा निवासी महेश ने बताया कि ऐसे में लोगों को निजी एक्सरे सेंटरों में जाना पड़ता है। फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
--
हमारे पास मानव संसाधन की कमी है। इसके लिए शासन को लगातार पत्र भेजा जा रहा है।
-डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed