फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ultimatum to get the contractor to build the road till 30

ठेकेदार को 30 तक सड़क निर्माण कराने का अल्टीमेटम

Wed, 24 Nov 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to get the contractor to build the road till 30
रामपुर गार्डेन में गोलों से बातचीत करते मेयर।
मेयर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ रामपुर गार्डन में किया निरीक्षण
विज्ञापन

बरेली। मेयर उमेश गौतम ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह के साथ रामपुर गार्डन में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। ठेकेदारों को गुणवत्ता के मानक पूरे करने के निर्देश दिए। कहा, रामपुर गार्डन में सड़कों का निर्माण 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा हो जाए।

रामपुर गार्डन में स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और नवीनीकरण हो रहा है। सड़के खुदी पड़ी होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों के काम में शिथिलता बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंगलवार को मेयर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया कि भले ही वह चौबीस घंटे अलग-अलग शिफ्ट में मजदूर लगाकर काम कराए, लेकिन 30 नवंबर तक सड़क निर्माण हरहाल में पूरा हो जाना चाहिए। वरिष्ठ जीएम भूपेश कुमार सिंह ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि बगैर सुरक्षा मानकों के काम कराया तो जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के सुशील सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed