{"_id":"69471020d97d80a4ef02da9e","slug":"two-youths-of-pilibhit-riding-on-the-same-bike-died-due-to-collision-with-a-truck-the-condition-of-the-third-youth-is-critical-bareilly-news-c-4-1-bly1039-790640-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार पीलीभीत के दो युवकों की मौत, तीसरे युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार पीलीभीत के दो युवकों की मौत, तीसरे युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
एक ने पहन रखा था हेलमेट, फिर भी नहीं बच सकी जान, सिथरा गांव के पास हुआ हादसा
हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सिथरा गांव के पास शनिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के जिला अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसमें बाइक चलाने वाले एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था।
पुलिस के अनुसार, थाना जहानाबाद के अजीतडांडी गांव के रहने वाले प्रेमपाल, सुनील कुमार और गोपाल बरेली से पुताई का काम करके वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 7:30 बजे हाईवे पर स्थित सिथरा गांव के निकट पहुंचते ही नवाबगंज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें 34 वर्षीय प्रेमपाल, 17 वर्षीय सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल गंभीर घायल हो गया। हादसे के वक्त प्रेमपाल ने हेलमेट पहन रखा था। फिर भी उनकी जान नहीं बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज भेजा, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
इधर, थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि दो युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक को तलाशा जा रहा है। संवाद