फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths of another community who were kidnapping teenager were beaten up by activists of Hindu organization

Bareilly News: किशोरी को अगवा करने वाले दूसरे समुदाय के युवकों को दबोचा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीटा

Tue, 12 Jul 2022 06:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Jul 2022 06:14 AM IST
सार

भुता इलाके में किशोरी को अगवा कर ले जा रहे आरोपी नावेद और उसके साथी अरमान को हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
Two youths of another community who were kidnapping teenager were beaten up by activists of Hindu organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदपुर में भुता इलाके के एक गांव में मामा के यहां रहने आई किशोरी को अगवा कर ले जा रहे रामपुर के रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों को परिजनों की सूचना पर हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को भुता पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नावेद और उसके साथी अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रामपुर जनपद के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही नावेद और अरमान काफी समय से परेशान कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी जब दबंग युवक नहीं माने तो पिता ने किशोरी को उसके मामा के यहां भुता इलाके के एक गांव में भेज दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी भुता इलाके में किशोरी के मामा के गांव पहुंचे। वहां मौका पाकर किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले जाने लगे, इसकी जानकारी किशोरी के मामा को मिली तो उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर गांव से कुछ ही दूरी पर आरोपियों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को भुता थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी नावेद और अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed