फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths died after their bike collided with a tree that had fallen during a storm.

Bareilly News: आंधी में गिरे पेड़ से टकराईं बाइक, दो युवकों की मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after their bike collided with a tree that had fallen during a storm.
बिथरी चैनपुर (बरेली)। थाने से डेढ़ किमी पहले नरियावल रोड पर बृहस्पतिवार रात दो हादसे हुए। आंधी में गिरे आम के पेड़ से दो बाइकें अलग अलग वक्त पर टकराईं। इससे दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठा बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले बिथरी चैनपुर निवासी शिव सिंह ने बताया कि भाई छत्रपाल (40) अपने बेटे अवनीश के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से नरियावल बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में किशनपुर गांव के पास गट्टूमल के फार्म हाउस के सामने आंधी के कारण आम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। रात होने के कारण सड़क पर पड़ा पेड़ दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उसमें जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में छत्रपाल और अवनीश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छत्रपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अवनीश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने छत्रपाल के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। छत्रपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी शीला और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव सारीपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू पटेल भी बृहस्पतिवार रात नौ बजे नरियावल बाजार से घर लौट रहे थे। बिथरी रोड पर गिरे उसी पेड़ से पिंटू की बाइक भी टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में पिंटू की मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। पिंटू खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।

---
पड़ोसी की छत से गिरी ईंट युवक के सिर पर लगी, मौत
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके के नरियावल निवासी 28 वर्षीय रिजवान उर्फ मनु की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। रिजवान के सिर पर बुधवार रात आई आंधी के दौरान ईंट लग गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि रिजवान प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात वह घर के आंगन से होकर शौचालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज आंधी चल रही थी। पड़ोसी आबिद हुसैन की छत पर पड़ी टिन की चादर करीब दो सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरी। उसके ऊपर ईंट की दीवार थी। ये ईंटें उखड़कर पड़ोसियों के घर में गिरीं। इन्हीं में से एक ईंट रिजवान के सिर पर लग गई। परिवार के लोग रिजवान को बरेली ले गए। वहां निजी अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया कि रिजवान के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed