फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youth brought teen girl to a closed house police caught them in Bareilly

Bareilly: बंद मकान में किशोरी को लेकर पहुंचे दो युवक, मोहल्लेवालों ने बुला ली पुलिस, दरवाजा खुला तो रह गए दंग

Tue, 20 May 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 05:41 PM IST
सार

फरीदपुर में दो युवक फैक्टरी में साथ काम करने वाली किशोरी को लेकर बंद मकान में पहुंच गए। उन्हें मकान के अंदर जाता देख मोहल्ले के लोगों ने पुलिस बुला लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन
Two youth brought teen girl to a closed house police caught them in Bareilly
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी में मंगलवार को बंद मकान में रजऊ स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक साथ में ही काम करने वाली किशोरी को लेकर पहुंचे। वह तीनों मकान के अंदर कई घंटे रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस किशोरी सहित दोनों युवकों थाने ले आई। पुलिस ने किशोरी व दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


कासगंज का रहने वाला युवक अपने परिवार सहित रजऊ परसपुर गांव की एक फैक्टरी में काम करता है। उसी फैक्टरी में पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी भी काम करती है। वह युवक अपने रजऊ गांव निवासी दोस्त के साथ किशोरी को लेकर मंगलवार दोपहर मोहल्ला नहर कोठी में बंद मकान में लेकर पहुंचा। वह तीनों मकान के अंदर काफी देर तक रहे। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: फोन पर बोली- सबने बहुत पीटा... जल्दी आकर घर ले जाओ, पिता पहुंचे तो ससुराल में मिली बेटी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। अंदर दोनों युवक किशोरी के साथ मिले। यह देखकर मोहल्ले के लोग दंग रह गए। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। किशोरी को भी पुलिस अपने साथ थाने ले आई। युवकों और किशोरी से पूछताछ की गई। पता चला कि फैक्टरी में काम करने वाले युवक का किशोरी से प्रेम प्रसंग है। दूसरा युवक उसका दोस्त है। यह मकान दोस्त के रिश्तेदार का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed