पहले पार्टी दी फिर मौत: युवक ने अपने जन्मदिन पर दोस्त को बेरहमी से मार डाला; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बरेली में नौ जुलाई को रोहित का शव कैंट के बिशप इंटर कॉलेज के पास चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला था। उसकी हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में वीरांगना चौक के पास बंगला नंबर 12 निवासी रोहित (23) की हत्या उसके दो दोस्तों शिवम रस्तोगी और हरिओम ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक तीन दोस्तों ने पहले शराब पी। इसके बाद रोहित का शिवम रस्तोगी से झगड़ा हो गया। रोहित ने उसे गाली दी। इससे बौखलाए शिवम ने ईंट से उसका सिर कूंच दिया। गला भी दबाया, जिससे रोहित की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए थे।
नौ जुलाई को मिला था शव
नौ जुलाई को रोहित का शव कैंट के बिशप इंटर कॉलेज के पास चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला था। मौके पर शराब पीने के बाद झगड़े के साक्ष्य मिले थे। पुलिस को शुरू से ही उसके दोस्तों पर शक था। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की।
ये भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला शव, ईंट से कुचला गया सिर
एक कैमरे की फुटेज में तीनों कैंट के बीआई बाजार में जाते दिखाई दिए। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी तीनों जाते दिखे, लेकिन वापस आते सिर्फ शिवम और हरिओम दिखे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भी बंगला नंबर 12 में रहते हैं।
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवम ने बताया कि वह, रोहित और हरिओम कैटरिंग का काम करते थे। कुछ दिनों पहले तीनों उत्तराखंड के भवाली में काम करने गए थे। वहां किसी बात को लेकर शिवम रस्तोगी और रोहित की बहस हो गई। रोहित ने शिवम को गाली दी। इस पर दोनों में मारपीट हुई।
पुरानी बात को लेकर हुआ था झगड़ा
इस घटना के बाद रोहित वहां से चला आया। बाद में शिवम और हरिओम भी घर लौट आए। रोहित और शिवम की फिर बोलचाल हो गई। आठ जुलाई को शिवम का जन्मदिन था। रोहित ने उससे पार्टी मांगी थी। इसके लिए तीनों बीआई बाजार स्थित दुकान से शराब खरीदी और चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में जाकर पार्टी की। शराब पीने के दौरान शिवम को पुरानी बात को लेकर रोहित से फिर झगड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला
रोहित ने उसे फिर से गोली। इस पर गुस्से में शिवम ने ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे रोहित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इतना ही नहीं नशे में धुत शिवम ने उसका गला भी दबाया। रोहित की मौत के बाद दोनों वहां से चले गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।