फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two young men and a girl committed suicide by hanging themselves in Sanjay Nagar

Bareilly News: संजय नगर में दो युवकों और एक युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 31 Mar 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two young men and a girl committed suicide by hanging themselves in Sanjay Nagar
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में दो युवकों व एक युवती के शव उनके घरों में फंदे पर लटके मिले। एक मामले में परिवार ने हत्या की आशंका जताई तो दो मामलों में परिवार पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। दो शवों का शाम तक पोस्टमार्टम करा दिया गया जिसमें हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संजय नगर के अशोक विहार निवासी 25 वर्षीय शिवम जोशी का शव फंदे पर लटका मिला। शिवम के भाई चंद्रप्रकाश के अनुसार वह संजय नगर स्थित रामा स्वीट्स के पास किराए के मकान में पत्नी संजना और चार महीने के बेटे के साथ रहते थे। शनिवार रात शिवम दोस्तों के साथ घूमकर घर लौटे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुबह जब पत्नी ने शिवम को जगाने की कोशिश की तो उनकी सांस थमी हुई थी। भाई चंद्रप्रकाश उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई। अब पुलिस जांच करेगी कि मामला लटककर आत्महत्या का था तो परिजनों ने सही बात क्यों नहीं बताई।
शिवम ने तीन साल पहले संजय नगर निवासी संजना से प्रेम विवाह किया था, परिजनों के मुताबिक परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed