फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women who were adamant to go to CM's stage attacked the policemen

Bareilly News: सीएम के मंच पर जाने के लिए अड़ीं दो महिलाएं पुलिसकर्मियों को काटा

Wed, 02 Apr 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two women who were adamant to go to CM's stage attacked the policemen
बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने बरेली कॉलेज में सभा के दौरान मुख्यमंत्री के मंच पर जाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उन्होंने हाथापाई कर दी। महिला पुलिसकर्मियों ने खींचने की कोशिश की तो इन्होंने उनके हाथ पर काट लिया। पुलिस उनको अस्पताल ले गई तो भूत का साया बताकर वहां भी हंगामा किया। रिपोर्ट लिखकर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान दो महिलाएं सुरक्षा को दरकिनार कर मंच की ओर जाने लगीं। रोकने पर वे पुलिसकर्मियों से झगड़ने लगीं। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने पूछताछ की तो कहने लगीं कि केवल मुख्यमंत्री को ही समस्या बताएंगी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से ले जाने की कोशिश की तो दोनों ने दो सिपाहियों के हाथ में काट लिया। बमुश्किल मेडिकल परीक्षण के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां दोनों महिलाएं डॉक्टर, स्टाफ को भला बुरा कहने लगीं। महिलाओं को नियंत्रण करने के लिए ज्यादा संख्या में महिला पुलिस बुलाई गई। इसके बाद स्नेहा अपने बाल बिखेरकर इमरजेंसी में हंगामा किया। उनका कहना था कि उस पर किसी भूत का साया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास बेडों पर मौजूद मरीज इससे थरथरा गए। शाम को श्यामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बारादरी थाना पुलिस ने चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed