{"_id":"5d73e0ef8ebc3e93c202a8ec","slug":"two-women-dies-due-to-fever-in-shahjahanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज बुखार ने ले ली ननद-भाभी की जान, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज बुखार ने ले ली ननद-भाभी की जान, परिवार में पसरा मातम
Sat, 07 Sep 2019 10:25 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुखार से ननद-भाभी की गई जान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के बलेली गांव में तेज बुखार ने ननद-भाभी की जान ले ली। ननद की गुरुवार शाम पांच बजे मौत हो गई। जबकि भाभी ने रात डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं हर किसी की आंखे नम हो रही है।
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव बलेली निवासी सियाराम की पत्नी नन्ही को चार सितंबर को सुबह पांच बजे ठंड लगकर बुखार आया। उसने गांव के ही झोलाछाप से दवा ली। पांच सितंबर की शाम पांच बजे नन्ही की मृत्यु हो गई। नन्ही अलग मकान बनाकर अपने मायके गांव बलेली में ही रह रही थी।
विज्ञापन
मृतक नन्ही की भाभी ममता को एक सितंबर को ठंड लगकर बुखार आ रहा था। उसने पास के गांव निवासी झोलाछाप से दवा ली। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होने पर उसने गांव के ही दूसरे झोलाछाप से दवा ली। लेकिन उसे इससे भी फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद छह सितंबर की रात डेढ़ बजे ममता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन