फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two villagers died due to electric shock in Bisharatganj

Bareilly News: बिशारतगंज में करंट लगने से दो ग्रामीणों की जान गई

Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two villagers died due to electric shock in Bisharatganj
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मुशर्रफपुर गांव में सोमवार रात ट्रांसफार्मर पर हाईटेंशन लाइन का तार ठीक कर रहे दो ग्रामीणों की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव मुशर्रफपुर निवासी 42 वर्षीय विजय कश्यप सिरौली की हरदासपुर गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रसेन से करीबी थी। दोनों यहां साथ में ही मधुमक्खी पालन करते थे। सोमवार शाम विजय कश्यप के घर की बिजली आपूर्ति खराब हो गई। घर से कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। विजय ने चंद्रसेन को साथ लिया और बलदेव के घर की छत पर खड़े होकर ट्रांसफार्मर का तार ठीक करने लगे। छत पर बारिश के कारण नमी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत तार ट्रांसफार्मर की खूंटी पर रखने के बजाय हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों के शरीर से लपटे उठती देखी गईं। हादसे के बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। बताया कि टीम को जिला अस्पताल भी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed