फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two thousand patients reached the district hospital for treatment, 40 children were admitted

Bareilly News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे दो हजार मरीज, 40 बच्चे भर्ती

Tue, 22 Apr 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two thousand patients reached the district hospital for treatment, 40 children were admitted
बरेली। बारिश के बाद चढ़ते पारे के साथ अस्पतालाें की ओपीडी में मरीजों की कतार भी लंबी होती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब दो हजार मरीजों का इलाज हुआ। बच्चा वार्ड में डायरिया, बुखार पीड़ित 37 बच्चे भर्ती रहे। लिहाजा, पांच बेड बढ़ाने पड़े।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 1360 नए पर्चे बने, जबकि करीब चार सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर परामर्श के लिए पहुंचे थे। काउंटर कर्मचारी आकाश के मुताबिक तीन सौ मरीजों ने डायग्नोसिस, सर्जरी संबंधी पर्चे बनवाए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक तापमान अब सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में परामर्श के लिए करीब डेढ़ सौ बच्चे पहुंचे थे। इनमें से गंभीर हालत में रहे आठ बच्चों को भर्ती किया गया। क्षमता से ज्यादा बच्चों के भर्ती होने पर पांच बेड अतिरिक्त लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे करीब 40 बच्चे रहे। परिजन की संस्तुति पर एक बेड पर दो बच्चे भर्ती करने पड़े। जिन बच्चों की सेहत में सुधार रहा उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के 24 घंटे के अंदर हर हाल में चिकित्सक के परामर्श पर ही दवा दें।


घिसटकर शिविर तक पहुंचे दिव्यांग, फिर करते रहे इंतजार
सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में दिव्यांगों की परेशानी थम नहीं रही। वाहनाें का प्रवेश कार्यालय में न होने से दिव्यांगों को घिसटकर शिविर तक पहुंचना पड़ा। वहीं डॉक्टर भी दोपहर एक बजे पहुंचे। अगरास के रामधुन और सीबीगंज के महेशपुर अटरिया निवासी पप्पू सुबह 11 बजे शिविर में प्रमाणपत्र नवीनीकरण के लिए पहुंच गए थे। शाम चार बजे तक 52 प्रमाणपत्र बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed