फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teenagers died of electrocution due to band touch the high tension line

बरेली में दर्दनाक हादसा: बरात में बैंड से टकराई हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से दो किशोरों की मौत, चार झुलसे

Fri, 23 Jun 2023 06:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 06:04 AM IST
सार

हाफिजगंज क्षेत्र के धमीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात बरात चढ़त हो रही थी। इसी दौरान बैंड ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों से छू गया, जिससे करंट लगने से लाइट उठाकर चल रहे दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गए। 
 

विज्ञापन
Two teenagers died of electrocution due to band touch the high tension line
मृतक सचिन के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धमीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात बरात चढ़त के दौरान हादसा हो गया। सामने से आई कार को रास्ता देते वक्त बैंड का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइट उठाकर ले जा रहे दो किशोरों की करंट लगने से मौत हो गई। तीन अन्य किशोर व बग्घी चालक गंभीर रूप से झुलस गए। बरेली के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


धमीपुर निवासी रामपाल की बेटी की बरात इज्जतनगर थाने के मोरनिया गांव से आई थी। बरात के लिए हाफिजगंज के ही राजघाट से शहनाज बैंड को बुक किया गया था। रात 11 बजे बैंड की धुन पर थिरकते बराती दुल्हन के घर की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिया के संकरे रास्ते पर सामने से कार आ गई। कार को रास्ता देने के लिए बैंड को किनारे किया तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे बैंड के साथ ही उस तार में भी तेज करंट उतर आया, जिसके सहारे लड़के लाइटें लेकर चल रहे थे।


 

पांच किशोर झुलसे दो की मौत 

हादसे में बग्घी चालक नन्हेलाल के साथ ही लाइट उठाने वाले पांच किशोर झुलस गए। इन्हें एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भेजा गया। वहां सचिन पुत्र प्रेमशंकर को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे किशोर सचिन पुत्र सतीश को नवाबगंज के ही निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 

ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो

नन्हेलाल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। पवन, अनिल और सनी को बरेली रेफर किया गया है। नवाबगंज सीओ चमन सिंह चावड़ा, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।

डेढ़ सौ रुपये की खातिर आए थे किशोर 

बैंड में करंट उतरने से जिन बाल श्रमिकों की जान गई, वे महज डेढ़ सौ रुपये मजदूरी की खातिर बैंड मालिक के साथ आए थे। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मची तो बैंड मालिक भी खिसक गया। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed