{"_id":"6493b97c8e7e3ff32104c465","slug":"girl-sexual-harassment-by-brother-in-law-she-doing-beauty-parlor-course-in-bareilly-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो
Thu, 22 Jun 2023 08:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:31 AM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही किशोरी से जीजा ने हैवानियत की। नशीला पदार्थ देकर आरोपी ने दरिंदगी के बाद अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही नाबालिग साली को जीजा बहला-फुसला कर ले गया। उसको नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। 13 जून को ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त फरीदापुर चौधरी निवासी उसका जीजा मिल गया। वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। बदहवास किशोरी घर लौटी और मां को इस बारे में बताया। इसके बाद किशोरी के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसने धमकी दी और बाद में अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।